Matdarshan latest posts and news

रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचें।

Ravindra



झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले में स्थित यह मंदिर पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है, हर साल लाखों की संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन करने और अपनी मनोकामना को पूर्ति के लिए इस मंदिर में आते हैं।


आज यहां पर आपको रजरप्पा  छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचे इसके बारे में जानकारी मिलेगा । झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले में स्थित यह मंदिर पूरे देश में काफी  प्रसिद्ध  है, हर साल लाखों की संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं  रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन करने और अपनी मनोकामना  को पूर्ति के लिए इस मंदिर में आते हैं।  आइए अब जानते हैं  “छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचे? 

माँ  छिन्नमस्तिका का यह मंदिर भारत के झारखंड  राज्य  के रामगढ़ जिले में रजरप्पा नामक शहर में स्थित है। 

रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में एक भी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, रजरप्पा छिन्मस्तिके मंदिर में हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन न होने के कारण  आप बस और टैक्सी के माध्यम से मंदिर पहुँच सकते हैं | इस आर्टिकल में  मैं बताने जा रहा हूँ , आप रजरप्पा मंदिर कैसे पहुँच सकते हैं।

रांची से रजरप्पा मंदिर कैसे पहुंचे?  How to reach Rajrappa from Ranchi?

एयरपोर्ट से रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचे?

 रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा रांची में स्थित है, जिसका नाम बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है , यह रजरप्पा मंदिर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रांची का यह बिरसा मुंडा हवाई अड्डा देश के कई सारे बड़े और छोटे हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है , इसलिए यहां पर फ्लाइट के माध्यम से पहुंचना बेहद आसान है। रांची से रजरप्पा के लिए आपको डायरेक्ट बस के साथ-साथ प्राइवेट टैक्सी भी आसानी से मिलती है | 

ट्रेन से रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Chhinmastike Temple By Train.


रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर का सबसे नजदीकी  रेलवे स्टेशन रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन है, जो रजरप्पा मंदिर से लगभग  27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन के लिए झारखंड के कुछ ही रेलवे स्टेशनों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसकी वजह से झारखंड के भी सभी जगहों से ट्रेन के माध्यम से रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुँच पाना मुश्किल है, 

रजरप्पा से करीब 35 किलोमीटर और रामगढ से  लगभग 8 किलोमीटर पर भी एक रेलवे स्टेशन है , जिसका नाम रांची रोड रेलवे स्टेशन है, यह रेलवे स्टेशन रामगढ़  से बहुत नजदीक है , यह रेलवे स्टेशन से आप 15  या 20 रुपया में ऑटो से रामगढ़ पहुँच सकते हैं और वहां से रजरप्पा के लिए आपको आसानी से गाड़ी मिलती है|  

बस से  रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Chhinmastike Temple

रांची से रजरप्पा की दूरी 78    km है । रांची से रजरप्पा आने के दो रास्ते है,

पहला रांची बस स्टैंड से बोकारो जाने वाली बस पकड़े   और गोला में उतरे। गोला से रजरप्पा की दूरी 14 km हैं, गोला में रजरप्पा मोड़ से आपको रजरप्पा छिन्मस्तिका मंदिर के लिए गाड़ी मिल जाएगी | 

दूसरा  रांची बस स्टैंड से बस पकड़े  और रामगढ़  बस स्टैंड में उतरे । रामगढ से आपको रजरप्पा के लिए गाड़ी मिल जाएगी या फिर आप  रामगढ से चितरपुर जाएँ और चितरपुर में रजरप्पा मोड से ऑटो द्वारा  रजरप्पा छिन्मस्तिका मंदिर पहुँच सकते हैं |


.

Comments:-

Leave a Comment:
Search
Categories
Promotion