Matdarshan latest posts and news

कोरोना वायरस!

Collected By:Prem Murmu



झारखंड में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव, 24 पर पहुंचा आंकड़ा, 2 की मृत्यु

झारखंड में 5 और नए मामले, तीन रांची के हिंदपीढ़ी, एक गिरिडीह एक बोकारो के रहने वाले

हिंदपीढ़ी में तीन अन्य युवकों में संक्रमण मिला है। तीनों 35 से 45 वर्ष आयुवर्ग के हैं। बताया जाता है कि इसमें 35 वर्षीय युवक हिंदपीढ़ी के उस मरीज के संपर्क में आया था, जिसकी मौत तीन दिन पूर्व हो गई थी। वहीं, गिरिडीह की 55 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया। यह उस मरीज की मां है, जिसका इलाज कोडरमा में चल रहा है। बोकारो का 27 वर्षीय नया मरीज गोमिया स्थित साड़म का निवासी है, जहां पहले ही कई मरीज मिल चुके हैं तथा जिनमें एक की मौत भी हो गई है।


किस जिले में अबतक कितने मिले मरीज

1.    रांची (हिंदपीढ़ी) :  11

2.    बोकारो : 09

3.    हजारीबाग : 02

4.    कोडरमा/गिरिडीह : 01

5.    गिरिडीह : 01

अभी तक एक भी मरीज ठीक नहीं

इसी के साथ झारखंड में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें दो की मृत्यु हो गई। 22 मरीजों में संक्रमण बरकार है और अभी एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है। झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि जो भी नए मरीज मिले हैं वे उन जगहों से ही मिले हैं जहां कोरोना के मरीज पहले से मिल चुके हैं। ऐसे चार स्पॉट के अलावा नई जगहों पर कोरोना का संक्रमण अभी नहीं मिला

कब और कहां मिला कोरोना संक्रमित मरीज

1.    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।

2.    02 अप्रैलहजारीबाग के  विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

3.    05 अप्रैलबोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

4.    06 अप्रैल रांची के हिंदपीढ़ी की एक और महिला में संक्रमण।

5.    08 अप्रैलहिंदपीढ़ी के पांच और लोगों में संक्रमण, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज। गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।

6.    09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा में मिला एक और पॉजिटिव केस।

7.    11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी तथा हजारीबाग में एक-एक और मरीज। कोडरमा (गिरिडीह का रहनेवाला) में पहला मरीज।

8.    12 अप्रैल : गोमिया के साड़म में दो नए मरीज मिले।

9.    13 अप्रैल : रांची हिंदपीढ़ी के तीन, बोकारो तथा गिरिडीह में एक-एक पॉजिटिव केस मिले।





Comments:-

Leave a Comment:
Search
Categories
Promotion